अचानक ठप हुआ Facebook, देशभर के यूजर्स को लॉगइन और न्यूज फीड में आई दिक्कत

रविवार को देशभर में Facebook की सेवाएं अचानक प्रभावित हो गईं, जिससे बड़ी संख्या में यूजर्स को ऐप और वेबसाइट इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने लॉगइन फेल होने, न्यूज फीड अपडेट न होने, वेबसाइट न खुलने और अकाउंट अपने आप लॉगआउट होने जैसी समस्याओं की शिकायत की।
आउटेज के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #FacebookDown ट्रेंड करने लगा, जहां यूजर्स ने अपनी समस्याएं साझा कीं। फिलहाल Meta की ओर से इस तकनीकी समस्या पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आउटेज के कारणों और सेवाएं पूरी तरह बहाल होने की समय-सीमा को लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तकनीकी टीमें समस्या के समाधान में जुटी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top