यूपी चुनाव से पहले BSP में बड़ा एक्शन, मायावती ने दो वरिष्ठ नेताओं को किया बाहर

Blinking post: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अनुशासन पर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ और नेशनल को-ऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को बसपा से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले दोनों नेताओं से उनके राज्यों का प्रभार भी वापस ले लिया गया था।
मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में स्पष्ट किया कि पार्टी में उम्मीदवारों के चयन का अंतिम फैसला केवल वही करेंगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में कई चरणों की बैठकों के बाद अनेक सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए जा चुके हैं, जबकि शेष सीटों पर भी इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद टिकटों का फैसला उन्हीं के स्तर पर होगा।
उन्होंने आकाश आनंद को लेकर चल रही अटकलों को भी खारिज करते हुए कहा कि उन्हें केवल पार्टी की नियमित चुनावी गतिविधियों के तहत जनसभाओं में भेजा जाता है। इसका टिकट वितरण या संगठन में उनके राजनीतिक कद से कोई संबंध नहीं है। मायावती ने कार्यकर्ताओं से अफवाहों से दूर रहने और पार्टी विरोधी तथा भ्रामक प्रचार करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top