Blinking post : उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार को एक खौफनाक वारदात से हड़कंप मच गया, जहां हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बंटी खेड़ा गांव निवासी अंकित जब जिम से वर्कआउट करने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी सदर कोतवाली क्षेत्र की नाला पटरी के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
हमलावरों ने पिस्तौल से अंकित पर अंधाधुंध दर्जनों राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से हमलावरों और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


