Meta ने डिलीट की PM मोदी की पोस्ट, सरकार ने कंपनी अधिकारियों को किया तलब
नई दिल्ली: टेक दिग्गज Meta (Facebook) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया वीडियो संदेश को प्लेटफॉर्म से हटाने पर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में PM मोदी ने देश के छात्रों को संबोधित करते हुए पेपर लीक मामलों में सख्त कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही थी।
विवाद बढ़ने पर Meta के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि “सामग्री को गलती से हटाया गया था और अब इसे बहाल कर दिया गया है”। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस तकनीकी खराबी के स्पष्टीकरण को पर्याप्त नहीं माना और IT मंत्रालय ने Meta के शीर्ष अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के लिए तलब किया है।


