पंजाब : मोगा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 17 गिरफ्तार; IED, विस्फोटक और ग्लॉक पिस्तौल बरामद

Blinking post: पंजाब पुलिस ने मोगा में एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक IED, विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस साजिश का कथित मास्टरमाइंड ब्रिटेन में बैठा इकबाल सिंह उर्फ रवि ढालीवाल बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि उसके निर्देश पर मोगा के थाना सदर पर ग्रेनेड हमला कराया गया था। साथ ही फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाने की साजिश भी रची जा रही थी, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते विफल कर दिया।
मामले में BNS, UAPA, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top