प्रदर्शनों के बीच जंतर मंतर के 1.5 किमी दायरे में मोबाइल इंटरनेट पर रोक

Blinking post : कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के जंतर मंतर क्षेत्र में गुरुवार को सीमित अवधि के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक, यानी कुल 8 घंटे के लिए जंतर मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

यह निर्णय दूरसंचार अधिनियम, 2023 के प्रावधानों के तहत लिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भड़काऊ या अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है। आदेश को केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया गया है।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन जारी हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति भी देखने को मिली। इसी पृष्ठभूमि में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया गया है।

यह आदेश गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी महेंद्र विक्रम सिंह द्वारा जारी किया गया है, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top