1 भोजन को केवल खाना नहीं, ईश्वर का प्रसाद मानें।
2.खाने से पहले कुछ क्षण मन को शांत करें।
3 हाथ जोड़कर भगवान का स्मरण करें।
मन ही मन प्रार्थना करें:
“प्रभु, आपकी कृपा से मुझे यह भोजन मिला है। मैं इसे आपको समर्पित करता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।”
1 भगवान का नाम लेकर श्रद्धापूर्वक भोजन ग्रहण करें।
2 घर में हों तो पहले भगवान को भोग लगाकर भोजन करें।
3 बाहर, ऑफिस, होटल या यात्रा में हों तो मानसिक रूप से भोग अर्पित करें।
4 प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, ईश्वर भाव के भूखे होते हैं; सच्ची श्रद्धा सबसे बड़ा भोग है।

