अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Blinking post, पंजाब: (अमृतसर ) अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मैडी संधू सड़क पर घायल अवस्था में मिले। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद मैडी संधू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मैडी संधू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे और उनके करीब ढाई लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच शोक की लहर है।
पुलिस फिलहाल वारदात के पीछे की वजह और गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top