विद्या बालन ने बॉडी शेमिंग करने वालों को लगाई फटकार, बोलीं- दूसरों में कमी निकालने से पहले खुद को आईने में देखो

Blinkingpost, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के बढ़ते वजन और उनकी बॉडी को लेकर की जा रही ट्रोलिंग के बीच अब विद्या बालन ने भी अपनी आवाज बुलंद की है। हाल ही में कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन और ऐश्वर्या राय के रैंप वॉक को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां की गईं। इससे पहले सलमान खान भी ट्रोलर्स को जवाब दे चुके हैं।

विद्या बालन ने दैनिक जागरण से खास बातचीत में बॉडी शेमिंग करने वालों को जमकर खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों की निंदा करते हैं, उन्हें पहले खुद को आईने में देखना चाहिए। उनके मुताबिक, दूसरों में कमियां निकालने वाले लोग कहीं न कहीं खुद से ही खुश नहीं होते।

विद्या ने महिलाओं के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ते वजन पर टिप्पणी करने वालों को जवाब देते हुए तंज कसा कि अगर उन्हें इससे इतनी परेशानी है, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए ही बच्चे पैदा करवा लें। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में किसी की शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाना या उसे ट्रोल करना बिल्कुल गलत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top