elli avram : फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए अलग-अलग तरह के संघर्ष कर रहे कलाकारों के सामने कई बार ऐसे अनुभव भी आ जाते हैं, जिनके बारे में कल्पना करना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही कमैंट का शिकार हुई एक अभिनेत्री जिसका नाम एली अवराम है। एली ने बताया कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना का जिक्र किया है। जिसको सुनकर वह हैरान परेशान हो गई।
पूछा गया निजी सवाल
‘Hauterfly’ के साथ बातचीत में एली अवराम ने अपने शुरुआती दौर का अनुभव साझा किया उनकी मुलाकात इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने अचानक उनसे उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल कर दिया। एली अवराम ने बताया कि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह वर्जिन नहीं हैं। इसके बाद उस व्यक्ति ने उनसे ऐसा सवाल किया, जिसे सुनकर वह असहज हो गईं। उनसे कहा गया कि अगर वह पहले किसी के साथ संबंध बना चुकी हैं तो किसी और के साथ ऐसा करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विदेशी लड़कियाँ भी तो…
एली ने जब उस व्यक्ति से इस तरह की बात करने का मतलब पूछा तो उसे अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश की। उस व्यक्ति ने विदेशी लड़कियों के कल्चर को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि उनके लिए लोगों के साथ सोना बहुत सामान्य बात है।
एली ने कहना था कि इस तरह की सोच न केवल परेशान करने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कुछ लोग महिलाओं और खासकर विदेशी महिलाओं को किस नजरिए से देखते हैं।
हार्दिक पांड्या संग रिश्ते को किसी टाईम चर्चा में रहीं थी
एली अवराम ने अपने फिल्मी करियर के अलावा भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ कथित रिश्ते को लेकर भी काफी सुर्खियों बटौरी थी। दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया था। एली हार्दिक के परिवार से जुड़े एक समारोह में भी नजर आई थीं। हालांकि, बाद में दोनों अलग-अलग हो गए और उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। एली अवराम अपने करियर में फिल्मों, वेब सीरीज और रियलिटी शोज में काम कर चुकीं हैं, और अपने डांस के लिए भी काफी फेमस हैं।


