सलमान खान ने ट्रोलिंग पर लगाई फटकार, बोले- पहले अपनी शक्ल और परिवार को देखो

Blinking post: इंटरनेट पर सेलिब्रिटीज को लगातार ट्रोल किए जाने के मुद्दे पर सलमान खान ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान ने बॉडी शेमिंग, उम्र, लुक्स और निजी जिंदगी को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी के वजन बढ़ने या उम्र के साथ बदले लुक को लेकर उसका मजाक उड़ाना सही नहीं है।
सलमान ने खास तौर पर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के बढ़ते वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव होना स्वाभाविक है और ऐसे समय में उन्हें ट्रोल करने के बजाय परिवार के साथ समय बिताने देना चाहिए। सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी यह बात हाल ही में प्रेग्नेंसी के बाद सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना कर रहीं कटरीना कैफ से जोड़कर देखी जा रही है।
अपनी उम्र और लुक्स को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर भी सलमान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह 60 साल के हैं और अब उनका लुक पहले जैसा नहीं हो सकता। इसी दौरान उन्होंने स्टेज पर अपनी जैकेट और टी-शर्ट उतारकर और मेकअप हटाकर कहा कि अब जितनी ट्रोलिंग करनी है, कर लो।
सलमान ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि अगर किसी कलाकार का काम पसंद नहीं आता तो उसके काम पर सवाल उठाएं, लेकिन निजी जिंदगी या शक्ल-सूरत को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां न करें। उन्होंने कहा कि फिल्म अच्छी नहीं लगी तो यह कहा जा सकता है, लेकिन गाली देने या किसी का मजाक उड़ाने की जरूरत नहीं है।
एक्टर ने यह भी कहा कि लगातार होने वाली ऐसी टिप्पणियों का लोगों की मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। उन्होंने ट्रोलिंग से परेशान होकर डिप्रेशन जैसी स्थिति में जाने और आत्महत्या जैसे गंभीर मामलों का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से टिप्पणी करने की बात कही।
वहीं, ‘बिग बॉस 20’ के एक प्रोमो को लेकर भी सलमान ने सफाई दी। प्रोमो में उन्हें डॉक्टर को बुलाते हुए दिखाया गया था, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए थे। सलमान ने बाद में बताया कि उनकी तबीयत ठीक है और प्रोमो को इस तरह एडिट किया गया था कि गलतफहमी पैदा हुई। शो के मेकर्स ने बाद में प्रोमो में सुधार किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top