पंजाब भाजपा में बड़ा बदलाव, सतीश पूनिया को मिली प्रभारी की जिम्मेदारी

Blinking post : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य में नई जिम्मेदारी तय करते हुए राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को पंजाब भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है। सतीश पूनिया इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं। अब उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी सौंपे जाने को आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
भाजपा ने पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक फेरबदल किया है। तरुण तुग को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी भाजपा ने 65 पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की थी। लगातार हो रही इन नियुक्तियों को पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को सक्रिय करने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top