Blinking post: चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा का दायरा बढ़ाते हुए 1.26 करोड़ सेहत कार्डों के वितरण की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, इस योजना के तहत करीब 54 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
सरकार के अनुसार, योजना के तहत अब तक 7 लाख से अधिक मरीजों के इलाज पर 1,310 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में 1,100 आम आदमी क्लीनिक लोगों को उनके घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इन क्लीनिकों में अब तक करीब 5.5 करोड़ ओपीडी विजिट दर्ज की जा चुकी हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में पहला किडनी ट्रांसप्लांट भी इसी योजना के तहत किया गया।
योजना के अगले चरण में पात्र परिवारों तक कार्ड पहुंचाने के लिए 1,800 से ज्यादा गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। अन्य क्षेत्रों में सेहत मित्रों और आशा कार्यकर्ताओं के जरिए घर-घर कार्ड पहुंचाने की योजना है।


