राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा, SIR और CEC के मुद्दे पर बनेगी रणनीति

Blinking post, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इंडी गठबंधन के नेताओं, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा का आयोजन किया। इस मुलाकात में SIR और CEC से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, शशि थरूर और सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और मनोज झा ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में समाजवादी पार्टी के सांसदों और नेताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की महुआ मोइत्रा, CPI-M के एम. ए. बेबी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के डी. राजा भी शामिल हुए।

इस आयोजन में विपक्षी दलों के नेताओं के साथ छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों की भागीदारी भी चर्चा का हिस्सा रही। बैठक का मुख्य फोकस SIR और CEC से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श तथा आगे की रणनीति तैयार करने पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top