मनवाल और कठुआ में 2-2 मिनट रुकेंगी 3 प्रमुख ट्रेनें, 23 अगस्त से लागू होगा फैसला
Blinking post : उत्तर भारत में रेल सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन प्रमुख रेलगाड़ियों के ठहराव (Stoppage) में बदलाव किया है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए अब श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली, जम्मूतवी-भगत की कोठी और जम्मूतवी-काठगोदाम ट्रेनों को मनवाल व कठुआ स्टेशनों पर 2-2 मिनट का नया ठहराव दिया जा रहा है। यह व्यवस्था 23 अगस्त से प्रभावी होगी।
इन ट्रेनों का तय हुआ नया स्टॉपेज:
- ट्रेन नंबर 12445/12446 (श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – नई दिल्ली): मनवाल स्टेशन पर 2 मिनट रुकेगी।
- ट्रेन नंबर 14803/14804 (जम्मूतवी – भगत की कोठी): शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव।
- ट्रेन नंबर 12207/12208 (जम्मूतवी – काठगोदाम): शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक (अस्थायी) आधार पर शुरू किया गया है। यात्रियों के रिस्पॉन्स और जरूरत की समीक्षा के बाद इस व्यवस्था को आगे भी जारी रखने पर विचार किया जाएगा।


