सावन का पहला सोमवार: करियर, सुख-समृद्धि और सफलता के लिए करें ये आसान शिव उपाय

Sawan : सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से की गई पूजा और उपासना से भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। विशेष रूप से सावन का पहला सोमवार अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय जीवन में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं और करियर, शिक्षा, परिवार व आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
अगर नौकरी या करियर में लगातार रुकावटें आ रही हैं, तो शिवलिंग पर कच्चे दूध से जलाभिषेक करें। मानसिक तनाव या अवसाद से राहत पाने के लिए दूध में अपनी छाया देखकर उसे शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ माना जाता है।

https://hindartist.com/shop/shiv-2/

भगवान शिव शंकर की फोटो डाउनलोड करें


जो लोग अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, वे शिवलिंग पर अर्पित चार अक्षत अपने पास सुरक्षित रखें। छात्रों के लिए शिवलिंग पर चढ़ी लाल-सुनहरी कलम का नियमित उपयोग, विशेषकर परीक्षा के समय, सफलता का प्रतीक माना जाता है।
सौभाग्य और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शिवलिंग पर चढ़ा चंदन मस्तक पर लगाएं। वहीं, शिवलिंग पर अर्पित दूध पीपल के वृक्ष पर चढ़ाने से परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ने की मान्यता है।
आर्थिक सुरक्षा के लिए शिवलिंग पर अर्पित नौ कीलों को घर की दक्षिण दिशा में सुरक्षित रखने की परंपरा भी प्रचलित है। इसके अलावा, 21 बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा करने से रुके हुए कार्यों में गति आने और भाग्य का साथ मिलने की मान्यता है।
सावन के इस पावन अवसर पर पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का श्रद्धापूर्वक जाप करें। कहा जाता है कि इससे मन को शांति मिलती है, आत्मबल बढ़ता है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top