जापान ने भारतीय आमों पर लगाई रोक

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आम पैदा करने वाला देश है। यहां के आम अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। जापान भी उन देशों में शामिल है जहां भारतीय आम भेजे जाते हैं। लेकिन इस साल जापान ने भारत से आने वाले आमों पर रोक लगा दी है।

क्यों लगाया गया बैन?
जापान का कहना है कि भारत से भेजे जाने वाले आमों की जांच और सफाई की प्रक्रिया में कुछ कमियां मिली हैं। जापान चाहता है कि उसके देश में कोई ऐसा कीड़ा या कीट न पहुंचे जो वहां की खेती को नुकसान पहुंचा सके। आमों को विदेश भेजने से पहले एक खास प्रक्रिया की जाती है, जिसमें गर्म हवा की मदद से फलों के अंदर मौजूद कीड़े और उनके अंडों को खत्म किया जाता है। इस साल जापानी अधिकारियों को इस प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ियां दिखाई दीं, जिसके बाद उन्होंने भारतीय आमों का आयात रोक दिया।

पहले भी हो चुका है ऐसा
यह पहली बार नहीं है। कई साल पहले भी जापान ने इसी वजह से भारत से आम मंगवाने बंद कर दिए थे। बाद में सभी नियम पूरे होने पर फिर से भारतीय आमों को जापान में भेजने की अनुमति मिल गई थी।
जब आम का सीजन पूरे जोर पर है। इससे आम निर्यात करने वाले व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। पहले से ही बढ़ते शिपिंग खर्च और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की चुनौतियों के कारण निर्यातकों को परेशानी हो रही है। अब जापान का बाजार बंद होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top