Trump : ट्रंप के नए फैसले से लाखों भारतीयों को झटका, ग्रीन कार्ड का रास्ता हुआ मुश्किल

अमेरिका में बसने और ग्रीन कार्ड पाने का सपना देख रहे लाखों भारतीयों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नियमों में ऐसा बदलाव किया है, जिससे अब लोगों को ग्रीन कार्ड के लिए अमेरिका छोड़कर अपने देश वापस जाना पड़ सकता है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई इमिग्रेशन नीति ने लाखों लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नए नियम के मुताबिक, अब कई विदेशी नागरिक अमेरिका में रहकर सीधे ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे। पहले छात्र वीजा, वर्क वीजा या परिवार के जरिए अमेरिका में रहने वाले लोग वहीं रहकर “ग्रीन कार्ड” के लिए आवेदन कर लेते थे। लेकिन अब उन्हें अपने देश लौटकर अमेरिकी दूतावास के जरिए दोबारा प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है। अमेरिकी एजेंसी USCIS का कहना है कि यह फैसला इमिग्रेशन कानूनों को सख्ती से लागू करने के लिए लिया गया है। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय लंबे समय से ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 12 लाख लोगों की ग्रीन कार्ड अर्जियां फिलहाल लंबित हैं। ऐसे में ट्रंप प्रशासन का यह फैसला लाखों परिवारों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top