क्या AI इंसानों का दोस्त है या दुश्मन? जानिए एक्सपर्ट की चेतावनी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाली टेक्नोलॉजी बन चुकी है। लेकिन यह जितना लोगों के लिए फायदेंम है उतना ही लोगों के लिए खतरनाक भी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर AI का सही उपयोग किया जाए तो यह इंसानों के लिए सबसे बड़ा सहायक बन सकता है, लेकिन अगर गलत इस्तेमाल किया जाए तों यह एक न्यूक्लियर बम जितना खतरनाक साबित हो सकता है।
AI विशेषज्ञो का यह भी मानना है कि आने वाले समय में AI मशीनें अब इंसानों की तरह सोचने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित कर रही हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में इंसानों को मशीनों के साथ काम करने का तरीका सीखना होगा, नहीं तो कई नौकरियां खत्म हो सकती हैं।

AI कैसे याद रखता है आपका डेटा
जब भी हम किसी AI टूल का उपयोग करते हैं, तो वह हमारी जानकारी को याद रखता है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी AI टूल से पूछें कि “मेरे बारे में कुछ बताओ”, तो वह आपके पिछले सवालों और व्यवहार के आधार पर आपकी रुचियों और आदतों का अनुमान लगा सकता है। यही वजह है कि डेटा सुरक्षा को लेकर विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं।
2047 तक बदल सकती है दुनिया
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्ष 2047 तक, जब भारत विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखता है, तब तक AI इतनी ताकतवर हो सकती है कि कई क्षेत्रों में इंसानों को मशीनों के निर्देशों पर काम करना पड़ सकता है।
नौकरियों पर असर
AI के कारण कई क्षेत्रों में बदलाव तेजी से हो रहा है। खासकर आईटी सेक्टर, कंटेंट क्रिएशन और डिज़ाइनिंग जैसे क्षेत्रों में ऑटोमेशन बढ़ रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि AI नौकरियां खत्म करने के साथ-साथ नई नौकरियों के अवसर भी पैदा करेगा। जो लोग AI का सही उपयोग सीख लेंगे, उनके लिए अवसरों की कमी नहीं रहेगी।
छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए AI
AI टूल्स अब पढ़ाई, रिसर्च और कंटेंट बनाने में भी मदद कर रहे हैं। उदाहरण के लिए:
- ChatGPT – कंटेंट और आइडिया के लिए
- Perplexity – रिसर्च और डेटा के लिए
- Claude – कोडिंग और ऑटोमेशन के लिए
- विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में हर व्यक्ति को कम से कम एक AI टूल का उपयोग करना सीखना ही पड़ेगा।
नई रिसर्च का खुलासा: बच्चे अब अपनी बातें AI से करने लगे शेयर
अमेरिका में हुई एक हालिया रिसर्च में यह सामने आया है कि कई बच्चे अब अपनी निजी बातें, भावनाएं और समस्याएं AI चैटबॉट्स के साथ साझा करने लगे हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि बच्चे AI को एक ऐसे दोस्त की तरह देख रहे हैं जो बिना जज किए उनकी बातें सुनता है। हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर बच्चे बहुत ज्यादा AI पर निर्भर होने लगें, तो इसका असर उनके सामाजिक व्यवहार और मानसिक विकास पर पड़ सकता है।
सबसे बड़ा खतरा क्या है
AI का सबसे बड़ा खतरा डेटा और निजता से जुड़ा है। अगर किसी का डेटा गलत हाथों में चला जाए, तो उसका दुरुपयोग किया जा सकता है। साइबर क्राइम और डिजिटल ब्लैकमेल जैसे मामले भी बढ़ सकते हैं।
AI एक शक्तिशाली तकनीक है जो इंसानी जीवन को आसान भी बना सकती है और चुनौतीपूर्ण भी। इसलिए जरूरी है कि लोग इसे समझदारी से उपयोग करें और टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट रखें।
www.blinkingpost.com


