जेड प्लांट को घर की सजावट के साथ-साथ सुख-समृद्धि और पॉजिटिव ऊर्जा से भी जोड़कर देखा जाता है। वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं के मुताबिक जेड प्लांट को शुभ पौधों में शामिल किया जाता है, अगर इसकी हरी पत्तियां अचानक पीली पड़ रही हो तो या पौधा मुरझाने लगे, तो इसे नजरअंदाज कभी नहीं करना चाहिए।
वास्तु से जुड़े कुछ संकेत इस तरह बताए जाते हैं:
• पत्तियों का पीला होना: घर की पॉजिटिव ऊर्जा में कमी का संकेत माना जाता है।
• पत्तियां लगातार गिरते रहना: आर्थिक या घरेलू कलह- कलेश यानी तनाव से जोड़कर भी देखा जाता है।
• पौधे का मुरझा जाना : घर के वातावरण में नेगेटिविटी बढ़ने का संकेत माना जाता है।
• पौधे का तेजी से अच्छी तरह ग्रोथ: वास्तु मान्यताओं में इसे सुख-समृद्धि और धन से जोड़ा जाता है।
• पौधे को सही जगह रखना जरूरी: पौधे जगह उस स्थान पर रखे जहां पर्याप्त रोशनी और उचित देखभाल हो सके।
• अधिक पानी से बचें: जेड प्लांट को जरूरत से ज्यादा पानी भी नुकसान पहुंचा सकता है और पत्तियां पीली हो सकती हैं।
ज्यादातर पत्तियां पीली होने का मुख्य कारण अक्सर पानी की अधिक मात्रा ही बनता है और रोशनी की कमी, मिट्टी की समस्या से पौधे खराब हो जाते हैं। इसलिए वास्तु मान्यताओं के साथ ही पौधे की सामान्य देखभाल पर भी ध्यान देना जरूरी है।


